राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। भाजपा एकमा नगर कार्यसमिति की बैठक भरहोपुर शक्ति केंद्र पर रविवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू ने की। बैठक में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित कराएं जाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रदेश भाजपा कार्य समिति के सदस्य सुदामा तिवारी, जिला मंत्री वीरेंद्र पाण्डेय, भाजपा गंगा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रशेखर सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महिला मोर्चा की महामंत्री सुमन देवी, बलवंत सिंह, युगल किशोर दुबे, जयप्रकाश सिंह, हरेश्वर सिंह, टुनटुन, निर्मला देवी, रविंद्र चौधरी, बिजेंद्र शुक्ला आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग