राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। छपरा नगर निगम के वार्ड 30 में न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के संस्थापक महासचिव सह पार्षद पति मो सुल्तान हुसैन इदरीसी के द्वारा बच्चों के बीच गर्म कपड़े, स्वेटर, मोजे, टोपी और गर्म पायजामा का निःशुल्क वितरण किया गया। वितरण शिविर में मो इदरीसी ने कहा कि हर साल ठंड में कम्बल और हरतरह के कपड़ों का वितरण मेरे द्वारा निःशुल्क किया जाता रहा है। आज वार्ड 30 में शिविर लगा कर सैकड़ों बच्चों मे बीच कपड़ों का वितरण किया गया। वितरण में अपने बच्चो को गर्म कपड़े मिलने पर माताओं ने खुशी का इजहार किया और इदरीसी को दुआओं से नवाजा। मो सुल्तान हुसैन इदरीसी ने कहा छपरा में कही भी बच्चो को कपड़ा की ज़रूरत हो वे बेझिझक सूचना करें। छोटे बच्चो का गर्म कपड़े पंहुचा दिया जाएगा। वितरण शिविर में मो हुसैन खान, इरफान अंसारी, रिम्मी खातून, नूर बानो आदि लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग