पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चैनपुर चमरिया गांव में रात्रि में विवाहिता महिला के घर में दीवाल फाद कर घुसे युवक ने नाजायज संबंध बनाने को लेकर महिला का मुंह गमछे से बाध दिया पर महिला के चिल्लाने से युवक फरार हो गया वही युवक महिला का पचास हजार रूपया और ननद की शादी के लिए रखे गहने भी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना पुलिस जमादार हरिनंदन गोस्वामी ने महिला के दरवाजे पर पहुंच मामले का जांच-पड़ताल किया। वही घटना की महिला के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा फोन पर शिक़ायत दर्ज कराई गई मौके पर रात्रि में ही पुलिस गश्ती दल भेजकर जांच-पड़ताल की गई वही मामलेे में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। महिला ने दिए आवेदन में बताया कि उसी के पड़ोसी मनीष कुमार पिता हरेंद्र मांझी उससे नाजायज संबंध बनाने को लेकर रात्रि में उसके घर में घुस गया और ननद की शादी के लिए रखें गहने और पचास हजार रुपए ले लिया और नाजायज संबंध बनाने को लेकर उसका मुह गमछा से बाध दिया तब तक उसकी नीद खुली और चिल्लाने पर युवक फरार हो गया। वही मामले में युवक के परिजनों ने धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत दर्ज करोगी तो जान से मार देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग