संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के मध्य विद्यालय बंगालीपट्टी में चौथे दिन भी विवाद सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने शिक्षकों का देर से आने का आरोप लगाते हुए विद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। जिससे विद्यालय आये शिक्षकों को बैरंग वापस जाना पड़ा। वहीं पढ़ने आये स्कूली बच्चे भी अपने अपने घर लौट गए। शिक्षकों ने मामले की जानकारी बीईओ को दी। फिर वरीय अधिकारी के निर्देश पर शिक्षकों ने बीआरसी में अपना योगदान दिया। जानकारी हो कि बीते शुक्रवार को ग्रामीण महिला पुरुष अभिभावकों ने स्कूल की कुव्यवस्था का आरोप लगाते हुए विद्यालय में हंगामा किया था। जिसकी शिकायत विद्यालय की एचएम रीना कुमारी ने की थी। एक तरफ जहां ग्रामीण चावल वितरण में अनियमितता का आरोप लगा रहे थे वहीं एचएम ने बताया कि उन्हें मात्र 25 दिन का ही चावल उपलब्ध कराया गया है। एचएम ने बताया कि ग्रामीण अधिक चावल की मांग कर रहे थे। मना करने पर हंगामा किया गया। इधर, ग्रामीण जांच की मांग पर अड़े है। महिला एचएम ने बताया कि सोमवार को सभी शिक्षक निर्धारित समय से स्कूल पहुंचे थे। बावजूद इसके कुछ ग्रामीण भोले भाले अभिभावकों को समझाबुझा कर तालाबंदी करा दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग