संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जनहित की सुविधाओं को ध्यान में रख अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई हरेन्द्र प्रसाद यादव के कार्य निष्पादन के लिये पंचायतवार तिथि एवं कार्यस्थल के विवरण को लेकर पत्र निर्गत किया है। जिसकी प्रतिलिपि संबंधित राजस्व कर्मचारी को भी प्रेषित की गई है। निर्गत पत्र के अनुसार सोमवार को सिसई पंचायत के सामुदायिक भवन जमुनिया बाबा, मंगलवार को सतुआ पंचायत के मनरेगा भवन सतुआ, बुधवार को मानोपाली पंचायत के सामुदायिक भवन मानोपाली, गुरुवार को सहाजितपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन सहाजितपुर, शुक्रवार को धवरी पंचायत के पंचायत भवन धवरी एवं शनिवार को जनता दरबार सहाजितपुर थाना परिसर में कार्यो का निबटारा करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि बनियापुर अंचल अंतर्गत 25 पंचायतों के राजस्व कार्यो की देखरेख का जिम्मा महज पांच राजस्व कर्मचारियों की जिम्मे है। ऐसे में प्रत्येक राजस्व कर्मचारी को पांच से छह पंचायत का कार्यभार मिला है। जिसको लेकर लोगों को अपने कार्यो के निष्पादन के लिये काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। जिसको ध्यान में रख अंचलाधिकारी द्वारा यह कदम उठाया गया है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व कर्मचारी के कार्य स्थल के निर्धारण को लेकर सहाजितपुर पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अंचलाधिकारी के बीच मोबाईल पर तीखी बहस भी हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुआ था। जिस मामले में जनप्रतिनिधियों द्वारा जिला पदाधिकारी से भी गुहार लगाई गई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग