संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो परिजनों के साथ गाली- गलौज एवं हो- हंगामा करना युवक को मंहगा पड़ गया। मामले की सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा गांव का है। मामले की प्राथमिकी एसआई विष्णुदेव तांती के बयान पर दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान धनगड़हा निवासी प्रभावती देवी द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र मुकेश कुमार महतो नशे में धुत हो गाली- गलौज कर रहा है। जिस पर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। जिसने पुछताक्ष में अपना नाम मुकेश कुमार महतो बताया। जिसके मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिसकी रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में जांच कराई गई तो चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग