संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विधुत का उपभोग कर समय पर बिपत्र जमा नहीं करने वाले उपभोगताओं पर विभाग की पैनी नजर है। जिसको लेकर बिधुत बिच्छेदन अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को बनियापुर के खाकी मठिया फीडर और बनियापुर फीडर में अभियान चलाकर तीन दर्जन उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया गया।बनियापुर फीडर अंतर्गत सरेया गांव में चांद महम्मद,शिवनाथ महतों,गणेश महतों,बिरबहादुर साह, हुकुम महतों सहित दर्जन भर उपभोगताओं का बिधुत विच्छेद किया गया।वही खाकी मठिया फीडर अंतर्गत उस्ती में भूलन रावत,अजय दुबे,दिलीप राम,हरेराम पांडेय सहित डेढ़ दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत विच्छेद किया गया।सभी उपभोगताओं पर दस हजार से बीस हजार तक का विपत्र बकाया था।अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार के द्वारा किया गया।मौके पर हरिकिशोर गिरी,दीपक कुमार,प्रमोद सिंह,जितेंद्र प्रसाद,सर्वेश कुमार चतुर्वेदी,अजय कुमार प्रसाद,मुकेश कुमार सहित सभी संबंधित मानवबल उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग