राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर का है।पीड़िता मीना देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि पड़ोसी पुलिस गिरी, सुकेश गिरी, बिरबहादुर गिरी, विवेक गिरी,सुगान्ति कुमारी सहित आठ लोग मेरा पेड़ काट रहे थे।जब मैंने पेड़ काटने से मना किया तो गाली-गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में मैं इलाज के लिये रेफरल अस्पताल बनियापुर गई। जहाँ से प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग