संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। हलखोरी साह उच्च विद्यालय, मांझी में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान लाने वाले वर्ग दशम के छात्र अनिकेत कुमार चौधरी को चेतना सत्र के दौरान सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक श्री रईसुल एहरार खां ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस छात्र की तरह आने वाले वर्षों में अन्य छात्र भी लगन से पढ़ें एवं इस तरह की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाए। वरीय शिक्षक श्री जय प्रकाश गिरी ने कहा कि जल्द ही वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग