संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड मुख्यालय पर आज उस समय अजीबोगरीब स्थिति उतपन्न हो गई जब मदन साठ पंचायत के उपमुखिया के चुनाव के दौरान दो पक्ष आपस में भीड़ गए और मतदान के दौरान ही धक्का मुक्की होने लगी। पुरुष सदस्यों व समर्थकों के बीच हो रही हाथा पाई और गाली गलौज को देखते हुए महिला प्रतिनिधि रोती हुई भाग निकली। हालाँकि मौके पर तैनात पुलिस व पत्रकार तथा अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। हालाँकि एक गुट के विरोध के बावजूद रामाकांत सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। उधर ताजपुर पंचायत के उप मुखिया चुनाव में उपेन्द्र कुमार साह को विजेता घोषित किये जाने के बाद समर्थकों ने फूल माला व गाजे बाजे के साथ उनका भब्य स्वागत किया तथा जमकर पटाखे फोड़े। आज सम्पन्न शपथ ग्रहण के दौरान सीतलपुर पंचायत से वकील महतो उप मुखिया तथा प्रतिमा देवी उप सरपंच बरेजा पंचायत से कृष्ण कुमार प्रसाद उप मुखिया तथा हरेन्द्र पाण्डेय उप सरपंच गोबरही पंचायत से रूनी देवी उप मुखिया तथा रीता देय उप सरपंच घोरहट पंचायत से राकेश कुमार चौधरी उप मुखिया तथा हेवन्ती देवी उप सरपंच मदन साठ पंचायत से रामाकांत सिंह उप मुखिया कोरम के अभाव में उप सरपंच का चुनाव नही हुआ।ताजपुर पंचायत से उपेन्द्र कुमार साह उप मुखिया तथा अवध विहारी शर्मा उप सरपंच चुने गए। मौके पर छपरा के डीटीओ जनार्दन कुमार बीडीओ नीलकमल तथा मांझी थाना पुलिस आदि मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग