राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा है कि साढ़ा ढाला से लेकर बाजार समिति तक जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर अमीरों की ताजमहल अभी भी खड़ी है। जिससे गरीब समुदाय की लोग कहते हैं आज हम गरीब हैं तो अतिक्रमण के नाम पर जिला प्रशासन मेरा आशियाना उजाड़ दिया गया। जिससे ठंड के मौसम में रहने में काफी कठिनाई होती है। आज दर-दर की ठोकरें खाकर हम नट समाज ओवर ब्रिज के नीचे बसने में मजबूर हैं। लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा हम लोगों के साथ बहुत भारी छल किया गया। जिससे साफ जाहिर होता है कि अमीरों का ताजमहल अभी तक खड़ा है। लेकिन मेरा आशियाना अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा उजाड़ दिया गया और कहा गया कि आपको बसने के लिए हम जमीन मुहैया कराएंगे। जमीन मुहैया अभी तक नहीं हुई। यह बहुत ही दुःख की बात है। उन्होंने कहा कि मैं जिला प्रशासन से अभिलंब मांग करता हूं कि इस ठंड के मौसम को देखते हुए नट समाज के लोगों के साथ आप अन्याय ना करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग