राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनों ने भी सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात। भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने जिला कार्यालय में महामंत्री शांतनु कुमार, श्याम बिहारी अग्रवाल तथा सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा के साथ सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने बताया प्रधानमंत्री ने मन की बात में अरुणाचल प्रदेश में चल रहे अभियान एयर गन सरेंडर की चर्चा की। वहाँ के लोगों ने तय किया अब किसी भी पक्षी की हत्या नहीं करेंगे। यह बहुत ही अच्छी पहल है। इस तरह की पहल पूरे भारतवर्ष में होनी चाहिए। विदेश के कक्षाओं में वंदे मातरम गीत गाया जा रहा है। यह अच्छा संकेत है। प्रधानमंत्री के मन की बात को सभी मंडलों में सभी बूथों पर सुना गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग