राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के माधोपुर गांव में जरूरतमंद व दिव्यांगों के बीच समाजसेवी व शिक्षक दंपती व उनके परिजनों द्वारा कबल वितरण किया गया। कंबल वितरण करते शिक्षक व समाजसेवी हृदयानंद उपाध्याय ने कहा कि स्वार्थ से ऊपर उठ कर मानवता की सेवा करना शास्त्रों में वर्णित है। इसलिए हमें अपनी संपति के कुछ अंश जरूरत मंद व असहायों के बीच दान करनी चाहिए।यही सच्ची सेवा होगी। पटना प्रवासी अवधेश उपाध्याय ने कहा कि हम अप्रवासी ग्रामीणों को अपने गांव और जन्मधरती से लगाव रखनी चाहिए और असहाय ग्रामीणों की सुधि समय समय पर लेनी चाहिए। इससे समाज व गांव में भाईचारे का बना रहता है। मौके पर कामता राय, संदीप उपाध्याय, भरत मिश्र, जलधर, विवेक, अशोक उपाध्याय आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग