राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने क्षेत्र के आमड़ाढ़ी कर्णपुरा गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह को शराब पीकर पूर्वोत्तर रेलवे के आमड़ाढ़ी रेलवे गुमटी पर हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार पियक्कड का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर सारण पुलिस शराब की बिक्री, तस्करी व निर्माण को रोकने और पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई लगातार कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग