राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। जानकी एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में रविवार को एकमा विधानसभा क्षेत्र के साधपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय के परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुई। शिविर का संचालन समाजसेवी व ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान मधुमेह, रक्तचाप, रक्त अल्पता, यूरिक एसिड, पेट, हड्डी व आंख के अलावा मौसमी बीमारियों की जांच डॉ. राजीव कुमार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शैलेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. केडी यादव, डॉ. रवीन्द्र कुमार व विकास भारती के द्वारा लगभग 105 मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई। इस शिविर के आयोजन में डॉ. दिलीप कुमार प्रसाद, रणजीत कुमार सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, कुमार ऋषिकेश सिंह, प्रमोद कुमार मिश्र, धनन्जय कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग