पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। केंद्रीय विद्यालय संगठन पटना रीजन के अंतर्गत मशरक केन्द्रीय विद्यालय स्किल डेवलपमेंट शिक्षा से जुड़ा।सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सारण के मशरक में अवस्थित केन्द्रिय विद्यालय में 1 जनवरी से स्किल डेवलपमेंट की पढ़ाई शुरू होगी। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि इस महत्वकांक्षी योजना के तहत 15 से 29 वर्ष के ड्राप आउट 40 बच्चो का पंजीयन पहले सत्र के लिए 30 दिसम्बर तक किया जाएगा। जो मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट उतीर्ण हो और आगे की पढ़ाई से वंचित हो।नामांकित छात्र छात्राओं के लिए 75 प्रतिशत बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी। सफलता पूर्वक कोर्स करने वालो को कौशल विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस योजना के तहत फील्ड टेक्नीशियन , सीसी टीवी मरम्मती एवं होम अप्लायंस का कोर्स कराया जाएगा जिससे बेरोजगार शिक्षित युवा स्व रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग