पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के डुमरसन एवं अरना पंचायत के सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ मो आसिफ की अगुवाई में मुखिया क्रमशः बच्चालाल साह एवं अनिल ठाकुर के साथ शपथ ग्रहण किया। प्रखंड कार्यालय अवस्थित मनरेगा भवन में बीडीओ मो आसिफ ने सभी को प्रमाणपत्र देकर शपथ दिलाया साथ ही नशा मुक्ति का भी शपथ ग्रहण कराया गया। अरना पंचायत में मुखिया अनिल ठाकुर एवं शिक्षक नेता संतोष सिंह के प्रयास से उपमुखिया पद के लिए रूपक कुमार जबकि उप सरपंच मीरा देवी निर्विरोध चुने गए।जबकि डुमरसन पंचायत के मुखिया बच्चालाल साह के प्रयास से उपमुखिया पद पर कविता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई । जबकि उपसरपंच के लिए रंजन कुमार पासवान निर्वाचित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग