पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एक वृद्ध महिला को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया जहां वृद्ध महिला की पहचान गलिमापुर गांव निवासी स्वर्गीय बबन सिंह की 70 वर्षीय पत्नी उमा कुवंर के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अभिनव आनन्द ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला छत पर गेहूं सुखाने के लिए पसार रही थी कि अचानक पीछे से बंदर आकर उनको छत से धक्का लगा दिया जिससे वृद्ध महिला छत से नीचे गिरने से बुरी तरह घायल हो गई जिसे परिजनों द्वारा आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुचाया गया मौके पर घटना की सूचना मिलते ही जैथर पंचायत के मुखिया राजीव सिंह ने पहुंच घायल वृद्ध महिला को सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग