- ठंड व कुहासा के आर में चोर सक्रिय हो गए है
नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मपुरजाफर पंचायत स्थित अमनौर बारा गांव में घर के दरवाजे पर लगी बेलोरो गाड़ी को रविवार की रात्री चोरों ने ले भागे। गाड़ी का नम्बर BR04Q5637 बताया जा रहा है। जिसका रंग उजला था। गाड़ी मालिक घटना को लेकर थाना में अज्ञात चोर के बिरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इन्होंने बताया कि नौ बजे रात्री को घर के दरवाजे पर गाड़ी लगाकर तिरपाल से ढक दिया तथा खाना खाकर बरामदे वाला रूम में शो गया, अहले सुबह उठकर दरवाजा खोला तो दरवाजा बंद पाया, चोरों ने घटना को अंजाम देने के पहले बाहर से किल्ली लगाकर रसी से बांध दिए थे।किसी तरह धक्का देकर दरवाजा खोला, बाहर आया तो दरवाजे पर खड़ी गाड़ी गायब पाया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुँच मामले की तहकीकात किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस सही से गश्ती करती तो चोरी की घटना नही होती,क्योंकि पीड़ित का घर अमनौर तरैया पथ के सटे हुए है, लगातार वाहनों का आना जाना रहता है। घर घना बस्ती के बीच है, इसके बाद भी इतनी बड़ी घटना को चोरों ने अंजाम दिया है, कहीं न कहीं स्थानीय उच्चकों के सँगलिप्ता का कयास लगाया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग