राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में सोमवार को धुपनगर धोबवल पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उक्त सभी को प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलवाया। शपथ ग्रहण के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर बगैर भेद-भाव के पंचायत के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया। वहीं शपथ के दौरान उप मुखिया व उपसरपंच का चुनाव कराया गया जिसमें उप सरपंच धनेश्वरी देवी तथा उप मुखिया सद्दाम हुसैन बने। उसके बाद बीडीओ सह निवार्चि पदाधिकारी द्वारा जीते हुए उपमुखिया व उपसरपंच को सर्टिफिकेट दिए।वहीं शपथ ग्रहण समारोह में सबंधित अधिकारी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग