राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक के समीप फंदे से लटके एक युवक का शव सोमवार को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। युवक का शव उसी के दुकान से बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि युवक करीब 1 सप्ताह से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टाउन थाना में परिजनों ने कराई थी। जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। तभी सोमवार के सुबह थाना चौक स्थित दुकान से बदबू आने के बाद पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। मृत युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के एनसीसी गली निवासी हरदेव शाह के 20 वर्षीय पुत्र संदीप शाह के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी के द्वारा हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस हर एक बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग