राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के दो पंचायत कादीपुर व डुमरी पंचायतों के नवनिर्वाचित मुखिया व अन्य पद की जनप्रतिनिधियों को को शपथ दिलाई गई। कादीपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया इंदु देवी व डुमरी पंचायत के देवंती देवी को निवार्चि सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के दौरान दोनों पंचायतों के सभी प्रतिनिधियों ने सबका साथ सबका विकास के सिंद्धान्त पर बगैर भेद भाव के पँचायत के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया। वहीं कादीपुर पंचायत के उपमुखिया के पद पर संतोष मिश्रा व डुमरी पंचायत से उपमुखिया के पद पर नाफिश खान चुने गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग