पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में 10 वर्ष पहले हुएं नसबंदी के बाद भी महिला को एक बच्चा होने का मामला सामने आया है। मामले में मंगलवार को बच्चे के पिता ने थाना पुलिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में सिउरी गांव निवासी मिथलेश कुमार सिंह पिता स्व सत्यदेव सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी नीतू देवी हैं और उन्हें 2 पुत्र और एक पुत्री हैं वही पत्नी का 13 जुलाई 2012 को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन के तहत नसबंदी ऑपरेशन करवाया गया था।वही उसकी पत्नी 10 वर्ष के बाद फिर से गर्भवती हो गई और उसकी पत्नी ने फिर एक बेटे को जन्म दिया। बच्चे के मां हालांकि बेटे के जन्म से खुश हैं, लेकिन पिता चाहते हैं कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं, गांवों में मशाला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करतें हैं उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है इसलिए शासन उन्हें बच्चे की प़़ढाई-लिखाई के खर्च के साथ मुआवजा भी दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग