पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सिसई गांव में अपनी ही रजिस्ट्री कराई गई जमींन पर बगल के पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती विवाद खड़ा करने पर मामले को सीओ कार्यालय और थाना पुलिस के सामने जमीन के मालिक साधु महंतों ने दर्ज कराया है मामलेे में सीओ के द्वारा पुलिस सुरक्षा में जमीन की मापी कराने का आदेश निर्गत किया गया। वही मामले में साधु महंतों ने बताया कि उनकी अपनी जमीन हैं जिस पर महावीर महतो के द्वारा जबरदस्ती विवाद खड़ा कर दिया जाता हैं। मामले में सीओ कार्यालय के द्वारा 29 दिसम्बर को मापी की तिथि निर्धारित की गई है जो पुलिस बल की मौजूदगी में की जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग