राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने आठ लीटर देशी शराब के साथ युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। एसआई मनोज कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के क्रम में सूचना मिली कि एनएच 331 से सटे सहाजितपुर बाजार पर शराब की खरीद-विक्री की जा रही है। जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर छापेमारी की गई। जहाँ पुलिस को देख एक युवक हाथ में झोला लेकर भागने लगा। जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। जिसने पुछताक्ष में अपना नाम सहाजितपुर बाजार निवासी संजय चौधरी बताया। जहाँ तलाशी के क्रम में झोले में रखे आठ लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जिसे जब्त कर थाने लाया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग