मशरक में ट्रक ने बाइक सवार चिकित्सक को धक्का मारा, पटना रेफर
मशरक(सारण)। एसएच- 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित ट्रक ने घर जा रहे मोटरसाइकिल सवार ग्रामीण चिकित्सक को धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ग्रामीण चिकित्सक उमेश प्रसाद को स्थानीय लोगों के सहयोग से मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी गंभीर स्थिति को देखकर डाॅ. अनंतनारायण कश्यप ने बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल की पानापुर थाना क्षेत्र के पीपरा सिंगाही गांव निवासी राजेन्द्र साह के 40 वर्षीय पुत्र डाॅ. उमेश प्रसाद के रूप में हुई है। डुमरसन पंचायत के मुखिया शिवजी शर्मा ने बताया कि घायल डाॅ. उमेश मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन बाजार पर ग्रामीण चिकित्सक के रूप में सेवा देते हैं, वही से शाम में क्लिनिक बंद कर घर जा रहे थे कि सामने से आ रही अनियंत्रित दस चक्का ट्रक ने मोटरसाइकिल पर चढ़ा दिया। जिससे ग्रामीण चिकित्सक का एक पैर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में मशरक थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच-पड़ताल कर रहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग