राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोनपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को दिघवारा प्रखण्ड प्रमुख तथा उपप्रमुख का चुनाव अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। जिसमे बरुआं पंचायत भाग आठ की पंचायत समिति सदस्य मनु देवी प्रखण्ड प्रमुख निर्वाचित हुई वही हराजी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य शोभा कुमारी उपप्रमुख पद के लिए निर्वाचित हुई। बता दे कि प्रमुख पद के लिए झौआ पंचायत भाग 2 की पंचायत समिति सदस्य संजू देवी तथा बरुआं पंचायत भाग 8 की पंचायत समिति सदस्य मनु देवी ने अपनी दावेदारी पेश की थी।चुनाव प्रक्रिया के दौरान मनु देवी को 10 मत प्राप्त हुए वही संजू देवी को मात्र 4 मत ही मिल सका। जिसके बाद मनु देवी प्रखण्ड प्रमुख पद पर विजयी घोषित हुई। उपप्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया था जिसमे शोभा कुमारी को सात मत,अजय कुमार को तीन मत तथा राकेश कुमार सिंह को चार मत मिले।चुनाव के पहले सभी सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित प्रमुख रामदासचक गाँव निवासी दिलीप सिंह की पत्नी है। बता दे कि नवनिर्वाचित प्रमुख मनु देवी तथा इनके पति दिलीप सिंह पिछले कई पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमाते आ रहे थे लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी थी। प्रमुख बनने के बाद मनु देवी अपने परिजनों एवं सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, डुमरी स्थित कालरात्रि मंदिर तथा आमी स्थित अम्बिका भवानी मंदिर में मत्था टेका तथा आर्शीवाद ली।जीत की खबर से पूरे बरुआं पंचायत सहित इनके गाँव रामदासचक मे जश्न का माहौल है तथा बधाई संदेश देने वालो का तांता लगा हुआ हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग