बैंक से रुपया निकाल जा रहे शिक्षक का रुपया सहित झोला उड़ाया
मशरक(सारण)। सेंट्रल बैंक से रुपया निकाल झोला में रख साईकिल से खरीददारी करने चूड़ी बाजार के पास एक दुकान में पहुँचे शिक्षक के साईकिल से रुपया भरा झोला गायब हो गया। पीड़ित की पहचान सीमावर्ती गलिमापुर निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक गौतम सिंह बैंक से 21 हजार रुपया निकाल झोला में रख साईकिल दुकान के पास लगाकर दुकानदार से बात करने लगे। इतने में झोला गायब हो गया। पीड़ित शिक्षक ने मशरक थाना में आवेदन देकर छानबीन की गुहार लगाई है । आवेदन ने मार्केट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से चोर को पकड़ने की गुहार शिक्षक द्वारा की गई है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग