28 लीटर अवैध शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मांझी(सारण)। मांझी पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन कारोबारी को अलग-अलग जगहों से शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. तश्करी में उपयोग होनेवाली एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार कारोबारी में कौरु-धौरु के महंथ चौधर, भभौली के पंकज कुमार तथा रेवती के शैलेश प्रसाद बताया जाता है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में अबैध शराब बिक्री की सूचना मिली रही थी. सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. उधर बलिया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कारोबारी को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब की मात्रा 28 लीटर बातयी जाती है. इस मामले में नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन पुलिस कर रही है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग