मनरेगा के तहत बनवाये गए पईन में डूबने से छात्र की हुई मौत
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। थाना क्षेत्र के लतरहिया टोला भिखारी छपरा निवासी राजू राम के 11 वार्षिक पुत्र सूरज कुमार के डूबने से हुई मौत। घटना घर के पीछे स्थित मनरेगा के तहत बनवाये गए पईन की बताई जा रही है परिजनों की घटना की पता तब चला जब छात्र रात होने पर घर में दिखाई नही दी। तब जाकर परिजन खोज बिन सुरु कर दी। देर रात तक परिजनों ने काफी खोज बिन की पर सूरज का पता नही चल सका। शनिवार को सुबह होने पर परिजनों फिर खोज बिन सुरु की तब ही घर के पूछे नहर के पानी मे एक शव तैरते दिखाई दी।ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया व गामीण ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुची व शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा।सूरज कुमार लतरहिया प्राथमिक विद्यालय का छात्र था।वही माता रानी देवी,पिता राजू राम,चाचा संतोष राम,चंदन राम का रो-रो कर बुरा हाल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग