आसमान से बरसी आफत परसा में वज्रपात से दो लोगों की मौत

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। सारण जिले में पिछले कई दिनों से आसमान आफत बरस रही है ताजा मामला परसा की है एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है.शनिवार को बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।वहीं दो लोगों की झुलसने की सूचना मिल रही है।बताया जा रहा है कि परसा के पचरुखी पंचायत के पचरुखी व जगन्नाथपुर गांव में ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है मृतक पचरुखी का पचपन वर्षीय राजेन्द्र मांझी है।वही दूसरी मृतका जगन्नाथपुर निवासी सुभाग महतो की पत्नी गमनी देवी है।वही दो झुलसे लोगों को परिजन सदर अस्पताल लेकर भागे है।सूचना स्थानीय मुखिया तारा देवी के प्रतिनिधि पप्पू ह ने सीओ रामभजन राम को दी।सूचना मिलते ही सीओ व पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मृतक के घर पहुँच जान माल की क्षतिपूर्ति का जायजा लिया व आपदा राहत कोष से भरपाई कराने का भरोसा दिलाया।वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग