बारिश होते ही किसानों ने शुरू की धान की रोपनी, मक्के की फसल को हो रहा नुकसान
बनियापुर(सारण)। शनिवार की सुबह से ही हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे का रंगत ही बदल दिया। बारिश के रफ़्तार पकड़ते ही किसान खरीफ मौसम की प्रमुख फसल धान की रोपनी में जुट गए है। मदन सिंह, योगेन्द्र राय, बाबूलाल राय, दशरथ राय सहित दर्जनों किसानों ने बताया की जिन किसानों ने मध्य जून के आसपास पम्पिंग सेट से पानी चलाकर बिचड़ा डाला था। उनका धान का बिचड़ा करीब-करीब तैयार है। जो रोपनी का कार्य प्रारंभ कर चुके है। मगर जो किसान बारिश के भरोसे बिचड़ा डालने का इंतजार कर रहे थे। उन्हें रोपनी के लिये अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। हलांकि बिगत एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश की वजह से मक्के की बुआई भी पूरी तरह से पिछड़ गई है। वही जिन खेतों में मक्के की रोपाई की गई है। वहाँ भी जलजमाव की वजह से पौधे पीले पड़ने लगे है। इधर मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे में और अधिक बारिस होने की संभावना जताई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग