साइकिल यात्रा को लेकर राजद ने की माड़र पंचायत में बैठक

विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। माड़र पंचायत में राजद के प्रखंड अध्यक्ष रवि प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ में साइकिल रैली निकालने का निर्णय 5 जुलाई 2020 को प्रखंड मुख्यालय से किया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओ को साइकिल यात्रा में सामिल होने को कहा गया।वही बैठक मे प्रखंड अध्यक्ष द्वारा युवा प्रकोष्ठ के विस्तार करते हुए युवा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव हैप्पी यादव को बनाया गया। नगेंद्र यादव,कौशर अली,मो इमरान हुसैन अंसारी,डॉ अर्जुन कुमार राय,धनंजय कुमार,धर्मेंद्र यादव,पप्पू आलम,अखिलेश यादव,समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग