मानवता हुई शर्मसार, भाई ने किया नाबालिक बहन से बलात्कार, भाई गिरफ्तार
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक भाई के द्वारा बहन के साथ बलात्कार की घटना सामने आई हैं। जिसमें थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने मामले की जानकारी होते ही भाई को गिरफ्तार कर मंडल कारा छपरा भेज दिया। मामला है कि गांव निवासी (काल्पनिक नाम) 15 वर्ष के साथ उसी के भाई द्वारा पिछले एक वर्ष से जान मारने का भय दिखाकर उससे रेप किया जाता रहा हैं। पीड़िता द्वारा दिये आवेदन में बताया गया कि उसका भाई पिछले एक साल पहले मां के मायके चलें जाने पर जान मारने का भय दिखाकर रेप किया गया। जिससे लोक लाज और जान के डर के चलते किसी से इस मामले में नही बता पायी। पिछले दो दिन पहले रात्रि में भी रेप की गई। जिससे पीड़िता द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया। मामले में मशरक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मौके पर अभियुक्त भाई को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस सुरक्षा में मंडल कारा भेज दिया और मामले में जांच कर रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग