संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज
मांझी (सारण)। प्रखण्ड मुख्यालय पर बीडीओ नील कमल के नेतृत्व में आयोजित शपथ-ग्रहण कार्यक्रम के तीसरे दिन मंगलवार को छह पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन करने की शपथ ली। वहीं जीवन में कभी शराब का सेवन न करने व और जनता को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया। शपथ ग्रहण करने वालों में डुमरी पंचायत की मुखिया उषा देवी व सरपंच धीरज कुमार, बलेसरा पंचायत की मुखिया रिंकु देवी व सरपंच जानकी देवी, दाउदपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह व सरपंच शिवजी सिंह, नसीरा पंचायत की मुखिया कमलावती देवी व सरपंच पानपती देवी, जैतपुर पंचायत की मुखिया देव सुंदरी देवी व श्रीभगवान मांझी, इनायतपुर पंचायत की मुखिया गीता देवी व सरपंच सुनैना देवी समेत सभी निर्वाचित वार्ड व पंच सदस्य शामिल हैं। शपथ ग्रहण के बाद उप मुखिया व उप सरपंच का चुनाव भी शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। जिनमे डुमरी पंचायत के उप मुखिया नियामत अली व उप सरपंच अनिल कुमार, बलेसरा पंचायत की उप मुखिया उषा देवी व उप सरपंच चन्द्रावती देवी, दाउदपुर की उप मुखिया विगनी देवी व उप सरपंच संजय कुमार सिंह, नसीरा पंचायत की उप मुखिया संगीता देवी व उप सरपंच विद्या सिंह, जैतपुर पंचायत की उप मुखिया रानी देवी व उप सरपंच संजय कुमार यादव तथा इनायतपुर पंचायत की उप मुखिया सोनी देवी व उप सरपंच राघव सिंह निर्वाचित घोषित किये गए। जिन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर डीटीओ जनार्दन कुमार मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग