राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए भारत स्काउट गाइड सारण ने चलाया जागरूकता अभियान

  • सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग सबके लिए खतरनाक :हरेन्द्र प्रसाद सिंह

छपरा(सारण)। भारत स्काउट और गाइड की सारण डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप इकाई के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए शहर के बिचला तेलपा मोहल्ला में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस जागरूकता अभियान का नेतृव्य सारण डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के सीनियर स्काउट अमन सिंह ने किया. इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के मुख्य जिला आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह एवं स्काउट मास्टर अमन राज के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में आम लोगों को जागरूक किया गया. इस अवसर पर सभी से अपील की गई कि वे लोग साक-सब्जी या कुछ भी खरीदने के लिए घर से निकलते हैं तो साथ में जूट या कपड़े का थैला लेकर ही निकले. क्योंकि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने के बाद उसे सड़क पर या कचरे और नाले में फेंक दिया जाता है. जिसके कारण प्राय: समस्या उत्पन्न हो जाती है. वही वह प्लास्टिक पर्यावरण को असंतुलित करने में सहायक होता है. इसलिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करें और दूसरों को भी इसका प्रयोग करने से रोकें. जागरूकता कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ओपन ट्रूप के सीनियर स्काउट अमन कुमार सिंह, ऋतिक कुमार, आकाश कुमार, पवन कुमार, सुमित, दीपू, अनूप, आयुष, विकाश, करण, चंदन, गाइड तनु, अनिशा सहित सभी स्काउट गाइड शामिल रहे.