मशरक(सारण। ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी पटना बिहार के द्वारा मशरक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज अरना में सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी द्वारा 25 दिसम्बर से 28 दिसंबर तक पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत शौचालय निर्माण तथा जन वितरण प्रणाली के कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया वही बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय छपिया छाप के प्रांगण में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी योजनाओं से संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी मामलों की सुनवाई की गई। मौके पर पंचायत के मुखिया अनिल ठाकुर,शिक्षक नेता संतोष सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग