अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कोपा थाना क्षेत्र के देवरिया ग्राम में बीती रात अज्ञात चोरों ने ए घर में घुसकर एक लाख से अधिक के गहने व कीमती सामान लेकर भाग निकले। पीड़ित गृहस्वामी शिवनारायण सिंह बताए गए हैं। घटना के संबंध स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात 2:00 बजे की करीब घर के पिछले दरवाजे से घर में घुसे चोरों ने घरों में सोए घरवालो के घर का कुंडी बाहर से लगा दिए तथा घर में रखे कई बक्से जिसमें कीमती गहने भी शामिल थे, ले भागे। घर मे खट खट की आवाज आने पर घरवालों ने हो- हल्ला किया लेकिन घर में बंद होने के कारण वे कुछ नहीं कर पाए। सुबह घर के पड़ोसी इकट्ठा हुए जिससे लोगों को जानकारी हुई। बाद में घर से दूर एक सरसों के खेत में चोरी गया बक्सा टूटा मिला। गृह स्वामी ने बताया कि बक्से में एक लाख से अधिक गहने कपड़े और कीमती सामान रखे हुए थे। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग