अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर में 15 वर्ष से 18 वर्ष के उम्र वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यह विशेष टीकाकरण अभियान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के घोषणा के अनुरूप है। किशोरों के लिए चलाये जा रहे इस महाअभियान से इस उम्र वर्ग के किशोर किशोरियों का कोरोना महामारी से बचाव सम्भव होगा। उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि ओमीक्रान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी मास्क लगाएं, भीड़- भाड़ से बचें व सामाजिक दूरी का पालन करें। वहीं सेनीटाइजर का प्रयोग करें। खुद जागरूक बने और लोगों को भी जागरूक करें। देर शाम तक 131 किशोर किशोरियों को कोविड- 19 का वैक्सीन लगाया गया। मौके पर युवा नेता प्रमोद सिग्रीवाल, हेमनारायण सिंह, प्राचार्य रीता पॉल, डा अखिलेंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी महेन्द्र मोहन, हेल्थ मैनेजर अजीतकुमार, प्रभातेश पांडेय, चंचला कुमारी, मंजू कुमारी लालबाबू प्रसाद सहित कई अन्य भी थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग