पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को एक गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल तरैया थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अशोक महतों की 8 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी है। घटना में घायल बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची रामबाग नहर पर खेल रही थी कि बाइक सवार के द्वारा टक्कर मार फरार हो गया जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का इलाज परिजनों के द्वारा निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल बच्ची का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग