पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक सीएचसी में सोमवार को कोरोना जाँच के दौरान मशरक बाजार में किराए पर रहने वाले परिवार की एक 17 वर्षीय युवती कोरोना पाज़िटिव निकलते ही प्रशासन चुस्त दुरुस्त आने लगा और थाना परिसर के सामने मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार , राजस्व अधिकारी श्वेता श्री , सअनि देवनन्दन राम,हरिनंदन गोस्वामी सहित अन्य ने वाहन चालको एवं बाइक सवार 50 लोगो का मास्क चेक किया गया और बगैर मास्क वाले 5 लोगो को अर्थदण्ड लगाया गया। प्रति व्यक्ति 50 रुपया कुल 250 रुपया वसूल सभी को पुलिस ने मास्क दिया । साथ ही मास्क लगाकर चलने की सख्त हिदायत दी । इधर जलालपुर नून नगर निवासी उक्त युवती का नमूना एनटीपीसीआर जाँच के लिए छपरा भेजा गया। चिकित्सा प्रभारी ने सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं मरीजो को मास्क लगाने की सख्त हिदायत दी। हेल्थ मैनेजर परवेज रजा ने बताया कि सोमवार को कुल 110 लोगो का कोरोना जाँच किया गया। जिसमें 109 लोगो का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग