पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के धरमासती बाजार पर बंद दुकान का ताला तोड़कर तोड़ दुकान में घुसे अज्ञात चोर के द्वारा दुकान में रखें किराना दुकान की हजारो रूपये का किराना सामान चोरी का मामला सामने आया है। मामलेे में सोमवार को थाना पुलिस ने सुचना पर पहुंच घटना का मुआयना किया। मामलेे में चोरी की घटना से पीड़ित दुकानदार उमेश प्रकाश मिश्रा पिता करुणा नंद मिश्र ग्राम विशुनपुरा ने बताया कि मेरा दुकान बाबा किराना स्टोर्स के नाम से धरमासती बाजार पर है रोज की भांति रविवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए जब सुबह आया तो देखा कि मेरे दुकान का ताला तोड़कर सभी समान चोरी कर चोर फरार हो गया था वही चोरों द्वारा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग