राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के छपरा मशरख मुख्य पथ पर कादीपुर पेट्रोल पम्प में समीप तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।मृत उक्त युवक कादीपुर गाँव निवासी महम्मद शकील अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र एजाज अंसारी बताया जाता है, वहीं घायल युवक मोहम्मद जहांगीर का 22 वर्षीय पुत्र बुलेट, तथा मोहम्मद शाहजहां का 22 वर्षीय पुत्र इम्तेयाज अंसारी बताया जाता है।बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक अपने घर कादीपुर जा रहै थे।तभी तेज तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई तथा बाइक पर बैठे अन्य दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।स्थानिय लोगो के सह्योग से तीनो युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक डॉक्टर रिजवान ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया व दो घायल अन्य युवक की स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।वहीं सड़क दुर्घटना की घर वालो को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।वहां घटना की सूचना पर नगरा ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद ने अस्पताल में पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग