पुलिस निरीक्षक ने थानाध्यक्षों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण के दिए टिप्स
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक राम बालेश्वर राय ने थानाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मासिक अपराध गोष्ठी को संबोधित किया। गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक ने दैनिक व लंबित अपराधिक मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने नियमित गश्ती, वाहनों की जांच, वारंटियों व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, सार्वजनिक संस्थाओं की जांच व निगरानी, शराबियों व शराब के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों पर कठोर कार्रवाई करने और आम जनता से मिलकर हर गतिविधियों की जानकारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता की सेवा में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दिया। बैठक में एकमा थानाध्यक्ष राजेश चौधरी, रसूलपुर थानाध्यक्ष राम सेवक राउत, मांझी थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, दाउदपुर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी व जनता बाजार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह आदि शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग