राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गत वर्ष मई महीने में मझवलिया में हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे नामजद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा नामजद भुसांव निवासी गुलमोहम्मद बताया जाता है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। जिसकी तलाश पुलिस को थी। फरार नामजद नववर्ष पर परिजनों से मिलने घर आया था। जिसकी सूचना गुप्तरूप से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी हो कि गत वर्ष 09 मई को थानाक्षेत्र के मझवलिया नहर के किनारे स्थित गंडक प्रोजेक्ट की जर्जर भवन में दो अधेड़ व्यक्तियों की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान मझवलिया निवासी दिलीप प्रसाद और हरिहरपुर निवासी निजामुद्दीन मंसूरी के रूप में कई गई थी।मामले में मृतक दिलीप प्रसाद की पत्नी शारदा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग