संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सर्द पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में आई गिरावट के साथ- साथ कनकनी बढ़ने और ठंड में इजाफा होने से लोगो की मुश्किले बढ़ गई है। खासकर छोटे बच्चों में ठंड लगने की आशंका से अभिभावक चिंतित दिख रहे है। हालाँकि ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर 05 जनवरी तक के लिये वर्ग एक से आठ तक के छात्रो का पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है। जबकि ऊपर की कक्षाओं के समय मे फेर-बदल किया गया है। जिससे अभिभावकों और छात्र/छात्राओ को काफी हद तक राहत मिली है।इधर मौसम विभाग द्वारा अगले एक दो दिनों में और अधिक ठंड बढ़ने की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं किसान भाई पछुआ हवा चलने से काफी उत्साहित है। अनुभवी किसानो ने बताया की पछुआ हवा चलने से खासकर दलहनी और तेलहनी फसलो को काफी लाभ मिलेगा।पछुआ हवा के कारण लाही का प्रभाव सरसो के पौधों पर बेअसर रहेगा। वहीं अरहर के पौधों में भी फूल लग रहे है। ऐसे में पछुआ हवा चलने से पौधों में ज्यादा से ज्यादा फूल लगेंगे और स्वास्थ्य रहेंगे।जबकि तापमान में गिरावट और कुहासे की वजह से आलू के पौधों में झुलसा रोग बढ़ने की बात कही जा रही है।
फ़ोटो (झुलसा से बचाव को लेकर आलू के पौधों पर दावा का छिड़काव करते किसान)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग