राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण जिले के जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। साथ ही, सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिलाई गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। मतदान हेतु स्वयं जिलाधिकारी महोदय द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सही वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। अध्यक्ष पद के लिए श्रीमति उषा देवी एवं श्रीमति जयमित्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जाॅचोपरांत दोनों ही नामांकन सही पाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुुई जिसमें उषा देवी को 14 मत एवं श्रीमति जयमित्रा देवी को 33 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार श्रीमति जयमित्रा देवी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सारण के द्वारा दिलाई गई। उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन अनिता नवीन एवं प्रियंका सिंह के दाखिल किये गये। जो जाॅचोपरांत सही पाए गए। मतदान एवं मतगणना के पश्चात अनिता नवीन को 15 मत एवं प्रियंका सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात प्रियंका सिंह को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग