राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा विगत रात्रि में छपरा नगर निगम अंतर्गत सदर अस्पताल रैन बसेरा, छपरा जंक्शन, भरत मिलाप चैक, बस स्टैंड, छपरा कचहरी तथा बाजार समिति का भ्रमण कर जरुरतमंद लोगों के बीच कम्बल का वितरण किया। जिलाधिकारी के द्वारा कड़ाके की ठंड एवं शीत लहर को देखते हुए छपरा नगर निगम क्षेत्र में गरीब और असहाय व्यक्तियों के सुरक्षा एवं बचाव हेतु कम्बल का वितरण किया। जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित अपर समाहत्र्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को गरीबों एवं असहाय लोगों का शीत लहर के दौरान आवश्यक मदद करने का निदेष दिया। जिलाधिकारी के द्वारा शहर के रैन बसैरों में आवष्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग