- जयमित्रा देवी सारण जिला परिषद की अध्यक्ष और प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष हुईं निर्वाचित
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (मनींद्र नाथ)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित सारण जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी और उपाध्याय प्रियंका सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसी क्रम में जिले के जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। वहीं सभी नव निर्वाचित सदस्यों को नशामुक्ति की शपथ भी जिलाधिकारी श्री मीणा द्वारा दिलाई गई। जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों को दी गई। मतदान हेतु स्वयं जिलाधिकारी द्वारा व्हाइट बोर्ड पर सही वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी सभी सदस्यों को दी गयी। अध्यक्ष पद के लिए उषा देवी एवं जयमित्रा देवी द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। जांचोंपरांत दोनों ही नामांकन सही पाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न हुुई। जिसमें उषा देवी को 14 मत एवं जयमित्रा देवी को 33 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार जयमित्रा देवी को अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पं) सारण के द्वारा दिलाई गई। उधर उपाध्यक्ष पद हेतु भी दो नामांकन अनिता नवीन एवं प्रियंका सिंह के दाखिल किये गये। जो जांचोपरांत सही पाए गए। मतदान एवं मतगणना के पश्चात अनिता नवीन को 15 मत एवं प्रियंका सिंह को 32 मत प्राप्त हुए। कुल वैध मतों की संख्या 47 थी। इस प्रकार को उपाध्यक्ष पद के लिए प्रियंका सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। तत्पश्चात प्रियंका सिंह को उपाध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। जीत के बाद समर्थको ने जश्न मनाया वही अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने इसे जमात की जीत बताया। उधर वहीं सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन के साथ भाजपा नेता सह रामजंंगल सिंह कॉलेज दिघवारा के संस्थापक सचिव अशोक कुमार सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव सब्बीर हुसैन, सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, मढ़ौरा विधायक जितेंद्र राय, बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह, गड़खा विधायक सुरेन्द्र राम, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू, मांझी विधायक सत्येंद्र यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री रंजन ने आशा व्यक्त की है कि आपके नेतृत्व में सारण जिले में सर्वांगीण विकास होगा।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन