- नगर पंचायत प्रशासन ने दिघवारा नपं क्षेत्र में रात्रि भ्रमण कर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल ओढ़ाया
राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोमवार की देर रात्रि में नगर पंचायत दिघवारा की कार्यपालक पदाधिकारी जया कुमारी ने अपने कर्मचारियों सहित पूरे नगर पंचायत में जगह-जगह फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड के मौसम में सो रहे असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं कंबल मिलने के बाद फुटपाथ पर सो रहे असहाय व्यक्तियों ने नपं के कार्यपालक पदाधिकारी जया कुमारी के प्रति अपनी कृतज्ञता व आभार प्रकट किया। इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती जया कुमारी ने कहा कि असहाय व जरुरतमंद मानव की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। इसी के उन्होंने अपने कर्मचारियों से ठंड से बचाव हेतु नगर पंचायत के चिन्हित जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराए जाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर उनके साथ राकेश कुमार- प्रधान सहायक, विजय कुमार- सहायक नगर पंचायत, आशुतोष कुमार सिंह पप्पू- कम्युनिटी ऑर्गेनाइजेशन के साथ संतोष कुमार एवं विशाल कुमार- सफाई सुपरवाइजर भी मौजूद रहे। नपं के कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जनहित में की गई इस पहल को नगर वासियों ने सराहनीय बताया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग